सीआईएसएफ ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल- एमपावर के साथ एमओयू को 3 साल के लिए बढ़ाया
सीआईएसएफ ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल- एमपावर के साथ एमओयू को 3 साल के लिए बढ़ाया ‘प्रोजेक्ट मन’ के तहत एमपावर अब 21 शहरों में काउंसलर उपलब्ध कराएगा, जिससे सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों तक और व्यापक पहुँच सुनिश्चित होगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 11 सितंबर को आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (ABET) की मानसिक स्वास्थ्य संस्था Mpower के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को औपचारिक रूप से 3 साल के लिए बढ़ा दिया। यह विस्तार श्रीमती नीरजा बिड़ला द्वारा स्थापित CISF और एमपावर द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, 'प्रोजेक्ट मन' के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है। नवंबर 2024 में सीआईएसएफ ने एमपावर के साथ एक साल के लिए पहला एमओयू किया था। बीते लगभग एक साल में 75,000 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं से लाभ मिला है। 2024 और 2025 में सीआईएसएफ में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है। वर्तमान में 23 एमपावर काउंसलर/क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 13 सीआईएसएफ सेक्टरों में सेवाएँ दे रहे हैं। एमओयू बढ़...