मुज़िगल ने पुणे के बालेवाड़ी-बानेर में अपनी पहली अत्याधुनिक संगीत अकादमी लॉन्च की
मुज़िगल ने पुणे के बालेवाड़ी-बानेर में अपनी पहली अत्याधुनिक संगीत अकादमी लॉन्च की
● मुज़िगल संगठित संगीत शिक्षा उद्योग में अपनी पहुंच का विस्तार करने के माध्यम से और इस क्षेत्र में पर्याप्त प्रभाव डालते हुए खुद को एक प्रमुख प्लेयर के रूप में स्थापित करना जारी रखता है।
पुणे, 19 मई 2024: भारत का सबसे बड़ा संगीत शिक्षा मंच, मुज़िगल, गर्व से पुणे में अपनी पहली अत्याधुनिक संगीत अकादमी के भव्य लॉन्च की घोषणा करता है, जो जीवंत बालेवाड़ी-बानेर क्षेत्र में स्थित है। 1000 वर्गफुट में फैली नई अकादमी गायन और वाद्य संगीत शिक्षा दोनों के लिए एक अद्वितीय शिक्षण वातावरण प्रदान करती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुज़िगल के संस्थापक डॉ. लक्ष्मीनारायण येलुरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सितार वादक गायत्री गोरे उपस्थित थे।
2020 में अपनी स्थापना के बाद से मुज़िगल ने तेजी से खुद को संगठित संगीत शिक्षा उद्योग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित किया है। पूरे भारत में 50 से अधिक अकादमियों और 2025 तक 100 से अधिक अकादमियां लांच करने के लक्ष्य के साथ, मुज़िगल संगीत शिक्षा प्रदान करने के तरीके को पुनः परिभाषित कर रहा है। बालेवाड़ी-बानेर अकादमी कई बैचों में 500 से अधिक छात्रों को समायोजित करने की क्षमता रखने के साथ शीर्ष स्तरीय संगीत शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने की मुज़िगल की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
मुज़िगल अकादमी पियानो, कीबोर्ड, गिटार, ड्रम, कर्नाटक वोकल्स, हिंदुस्तानी वोकल्स, वेस्टर्न वोकल्स, वायलिन और युकुलेले सहित पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। मुज़िगल संगीत सीखने और सिखाने के लिए 360-डिग्री रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जहाँ ऑनलाइन, ऑफलाइन और संगीत वाद्ययंत्र रिटेल को एकल मंच पर एकीकृत किया गया है। उद्घाटन माह में मुज़िगल अपने सभी नामांकनों के लिए एक महीने की निःशुल्क संगीत शिक्षा की पेशकश करता है, जो संगीत शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने के इसके मिशन के अनुरूप है।
लॉन्च समारोह में, डॉ. लक्ष्मीनारायण येलुरी ने संगीत शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने के मुज़िगल के मिशन पर प्रकाश डाला: "मुज़िगल अकादमी हमारे मिशन पर काम करते हुए शिक्षार्थियों को उनके समुदाय में एक अत्याधुनिक शिक्षण केंद्र तक पहुंच प्रदान करती है। यह अकादमी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाने वाले भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी संगीत में पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए संगीत में सर्वोत्तम सीखने और सिखाने का अनुभव प्रदान करती है।“
मुज़िगल का संरचित पाठ्यक्रम, आवधिक मूल्यांकन, प्रमाणन, फ्लेक्सिबल शुल्क भुगतान योजना और उच्च प्रशिक्षित शिक्षक एक शिक्षार्थी-केंद्रित उपागम सुनिश्चित करते हैं। अकादमी का माहौल और बुनियादी अवसंरचना संगीत प्रतिभा को प्रेरित और पोषित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो छात्रों को उनकी संगीत यात्रा के लिए एक स्पष्ट और अनुरूप रोडमैप उपलब्ध कराती है।
पुणे में मुज़िगल की विस्तार योजनाओं में पिंपल सौदागर, वाकड और बिबवेवाड़ी में होने वाले आगामी लॉन्च शामिल हैं, जो गुणवत्तापूर्ण संगीत शिक्षा को व्यापक रूप से सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टैगलाइन "सही तरीके से संगीत सीखें" संगीत शिक्षा के लिए एक संरचित और उद्देश्यपूर्ण उपागम प्रदान करने के प्रति मुज़िगल के समर्पण को व्यक्त करती है, यह पहचानते हुए कि प्रत्येक शिक्षार्थी अनोखा है और उसे व्यक्तिगत शिक्षण मार्ग की आवश्यकता होती है।
मुज़िगल का पाठ्यक्रम न केवल संगीत दक्षता विकसित करने के लिए बल्कि संज्ञानात्मक क्षमताओं और जीवन कौशल को बढ़ाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। मुज़िगल में संगीत शिक्षा जिम्मेदारी, अनुशासन और दृढ़ता जैसे गुणों को विकसित करते हुए स्मृति, मोटर समन्वय और समझ कौशल में सुधार करती है। मुज़िगल का मानना है कि सच्ची संगीत शिक्षा व्यक्तियों का पोषण इस प्रकार करती है कि वे आत्मविश्वास के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना कर पाते हैं।
मुज़िगल अकादमी, 13, बालेवाड़ी, पहली मंजिल, ऊर्जा बिजनेस पार्क, सोपान बाग, प्लॉट नं. 12, बालेवाड़ी हाई सेंट के पास, पुणे, महाराष्ट्र 411045
Comments
Post a Comment